दीपावली पर इन 11 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, साल भर बरसेगी लक्ष्मी कृपा

दीपावली पर इन 11 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, साल भर बरसेगी लक्ष्मी कृपा

In : Life Style By Mukesh About :-11 days ago

दीपावली पर इन 11 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, साल भर बरसेगी लक्ष्मी कृपा

दीपावली पर्व के दिन तो आप ढेर सारे दीपक जलाकर चारों ओर का अंधकार दूर करते हैं लेकिन इस मौके पर आपको कुछ खास जगहों पर दीपक जलाने चाहिए. दीपावली पांच दिनों का त्योंहार होता है. दीपावली त्योंहार धनतेरस से शुरू होता है  धनतेरस से लेकर भैया दूज तक हर रोज घर आंगन में दीपक जलाने की परंपरा रही है. ताकि आपको पंचमहोत्सव का पुण्य फल मिले और आप पर पूरे साल लक्ष्मी और गणेश की जी की कृपा बनी रहे.

1. दीपावली की संध्या पर लक्ष्मी पूजन से पहले मुख्य प्रवेश द्वार पर सरसों के तेल के दीपक जलाएं. 

2. दीपावली की संध्या पर घर में आंगन में घी का दीपक जलाएं.

3. दीपावली की संध्या पर घर के आसपास नजदीक के मंदिर में जाकर पांच या सात घी के दीपक जलाएं.

4. लक्ष्मी पूजन के बाद पीपल के पेड़ के नीचे भी दीपक जलाकर आये.

5. दीपावली की संध्या पर लक्ष्मी पूजन के बाद रात को शयनकक्ष में घी का दीपक जलाएं लेकिन साथ ही उसमें कपूर भी रख दें. कहते हैं कि इससे दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है.

6. दीपावली की रात गृहस्वामिनी खाना बनाने से पहले दो दीपक रसोईघर में जरूर जलाएं.

7. अगर आपके घर में कोई वाहन है तो वाहन के समीप एक दीपक जरूर जलाएं.

8. घर में जल के किसी भी स्त्रोत के नजदीक एक दीपक जरूर जलाएं. कहा जाता है कि मां लक्ष्मी जल के रूप में भी घर-घर में मौजूद रहती हैं.

9. दीपावली की रात घर के चारों कौनों में चार मुख वाले दीपक जरूर जलाएं. और और भगवान गणेश से अपने चारों तरफ सुख समृद्धि की कामना जरूर करें.

10. दीपावली की संध्या पर लक्ष्मी पूजन के बाद तुलसी के पौधे के नीचे भी एक दीपक जलाएं.

11. दीपावली की रात (night) माँ लक्ष्मी पूजन के पश्चात तिजोरी के पास तिल के तेल के दो दीपक जलाएं. और भगवान 'कुबेर' की प्रार्थना करे.