एक टीनएजर के रूप में पैसे कैसे कमा सकते है? | How To Make Money As A Teenager

एक टीनएजर के रूप में पैसे कैसे कमा सकते है? | How To Make Money As A Teenager

In : Meri kalam se By yuvraj About :-6 months ago

How To Make Money As A Teenager

आज-कल के किशोर अपनी जरूरतों के लिए अपने माता-पिता पर निर्भर रहना पसंद नहीं करते है। जिस कारण कई किशोर विभिन्न पार्ट टाइम कार्य ढूंढकर उससे पैसे कमाना शुरू कर देते है। अधिकांश समय किशोरों को आसान कार्यों के संचालन के लिए रख लिया जाता है, लेकिन हमारे देश में श्रम कानून में उल्लेखित नियमों के कारण कई बार किशोरों को कार्य प्रदान नहीं किया जाता है।

एक टीनएजर के रूप में पैसे कैसे कमा सकते है? | How To Make Money As A Teenager

इसलिए आज हम किशोरों के लिए यह लेख लाए है, जिसमें वे सभी तरीके बताए गए है जिनसे किशोर अच्छे पैसे कमा सकते है। इस लेख में हम कई ऑनलाइन तरीको की चर्चा करने वाले है जिन्हें अपना कर कोई भी किशोर घर से ही पैसे कमा सकता है। यदि कोई भी किशोर इन तरीको से पैसे कमाने की कोशिश करता है तो भारत का कोई भी श्रम कानून उनके आड़े नहीं आएगा।

 

किशोरों के लिए ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके-

हमनें निचे उन शीर्ष तरीको की चर्चा की है जिन्हें अपनाकर कोई भी टीनएजर घर बैठे-बैठे अच्छे पैसे कमा सकता है। यदि आप भी एक टीनएजर है और अपने खर्चों का वहन करने के लिए पैसे कमाना चाहते है तो निचे प्रदर्शित कार्यों को जरूर आजमाए।

 

आभासी सहायक (वर्चुअल असिस्टेंट या वीए)

ImageSource

आभासी सहायक या वर्चुअल असिस्टेंट एक प्रकार की ऑनलाइन सेवा है, जिसमें किसी भी टीनएजर द्वारा घर जैसे दूरस्थ स्थान से ग्राहकों को मिश्रित सेवाएँ प्रदान करके पैसे कमाए जा सकता है। इस विकल्प में कोई भी ग्राहक आपको कार्यालय से सम्बंधित कार्यों को पूर्ण करने के लिए काम पर रखता है और आप उनके एक प्रकार से पर्सनल अस्सिस्टेंट की तरह कार्य करते है। यह ऑनलाइन नौकरी टीनएजर्स के लिए सबसे उपयुक्त जॉब है, क्योंकि यह आपको कहीं से भी कार्य करने की इजाजत प्रदान करती है। इसके साथ ही इस नौकरी में आपको अपने कौशल का सही उपयोग करने को मिलेगा और आप ग्राहकों को वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में प्रशासनिक से लेकर रचनात्मक तक कोई भी सेवा प्रदान कर सकते है। इसके साथ ही आगे चलकर आप इसे अपने करियर के रूप में भी चुन सकते है।