मन को लुभाने वाले भारतीय पर्यटक स्थल | Tourist Places In India That Will Steal Your Heart

मन को लुभाने वाले भारतीय पर्यटक स्थल | Tourist  Places In India That Will Steal Your Heart

In : Meri kalam se By storytimes About :-4 years ago
+

मन को लुभाने वाले भारतीय पर्यटक स्थल | Tourist  Places In India That Will Steal Your Heart

 

मेघालय (Meghalaya)

ImageSource

यह पर्यटक स्थल पूर्व के स्कॉटलैंड के रूप में पुरे भारत में प्रसिद्ध है और भारत के हर कोने से अधिक मात्रा में लोग यहाँ अपनी छुट्टियां मानाने आते है। इस पर्यटक स्थल पर आपको ऊँचे-ऊँचे पहाड़ देखने को मिलेंगे तथा साथ ही साथ ऊंचाई से गिरते झरने आपका मनमोह लेंगे। इसके अलावा आप यहाँ ट्रैकिंग का भी एक अद्भुत अनुभव प्राप्त कर सकते है तथा यहाँ स्थित दक्षिण एशिया की सबसे गहरी और लंबी गुफाओं के भ्रमण का आनंद उठा सकते है। इसके अलावा आप यहाँ मौजूद उमियम लेक, एलिफेंट फॉल्स, नोहकलिकाई फॉल्स, शिलांग व्यू पॉइंट, सेवन सिस्टर्स फॉल्स, वाह उमंगोट नदी, स्प्रेड ईगल फॉल्स, नोह्वेट लिविंग रूट ब्रिज, कीनम फॉल्स इत्यादि मुख्य आकर्षणों का भी भ्रमण कर लुत्फ़ उठा सकते है। यदि आप इस स्थान पर अधिक आनंद प्राप्त करना चाहते है तो मार्च से जुलाई के बिच यहाँ प्रस्थान करें।

 

सिक्किम (Sikkim)

ImageSource

सिक्किम प्राचीन बौद्ध धर्म का घर है और आपको यहाँ कई बौद्ध मठ देखने को मिल आएंगे। यदि आप यहाँ भ्रमण करने जाएंगे तो आपको अपने चारों ओर बौद्ध धर्म का  रहस्यमय सार महसूस होगा। इस पर्यटक स्थल पर आप सिक्किम के लोकप्रिय स्थानों और मठों का भ्रमण कर सकते हैं और इनके बारे में अद्भुत बातों को जान सकते है। इसके साथ ही आप यहाँ अपनी इच्छा से कई दिनों के लिए बौद्ध भिक्षुओं साथ रहकर इनसे आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप यहाँ भ्रमण करने जाते है तो हनुमान टोक, नाथू ला, खेचोपालरी झील, रुमटेक मठ, त्सोमगो झील, फोडोंग मठ, और गंगटोक में तीस्ता नदी, युमथांग घाटी, रावणगला का बुद्ध पार्क, लिंग्दुम मठ, कंचनजंगा फॉल्स और सिंघशोर ब्रिज इत्यादि का भ्रमण करना न भूलें। इस स्थान पर घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से दिसंबर के बिच रहता है तथा आप इस पर्यटक स्थल पर हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर सकते हैं।

 

आगरा (Agra)

ImageSource

यह पर्यटक स्थल उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना नदी के तट पर स्थित है। इस पर्यटक स्थल को प्रेम के प्रतिक मशहूर ताजमहल की भूमि भी कहा जाता है। अगर आप एक युवा व्यक्ति है तो आपको एक बार अपने दोस्तों के साथ यहाँ का भ्रमण अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही आप इस पर्यटक स्थल पर आकर कई किलों, बागों और मस्जिदों को निहार कर आनंद प्राप्त कर सकते हैं। आप इस पर्यटक स्थल पर जाकर ताजमहल, इत्तेहाद-उद-दौला का मकबरा, आगरा का किला, जामा मस्जिद,  मेहताब बाग, गुरु का ताल, चीनी का रौजा, अकबर महान का मकबरा, मोती मस्जिद, दिल्ली गेट, फतेहपुर सीकरी, अमर सिंह गेट, सिकंदरा और कांच महल का भ्रमण कर आनंद प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा इस मशहूर पर्यटक स्थल पर भ्रमण करने का सही समय अप्रेल से अक्टूबर के बिच का है।

मन को लुभाने वाले भारतीय पर्यटक स्थल | Tourist Places In India That Will Steal Your Heart